1. 16, Aug

    2026

    एस.पी. स्टार एकेडमी में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह: मुख्य अतिथि लल्ला भैया और प्रधान दूधनाथ वर्मा ने फहराया तिरंगा! Download

    हसखोरी महुअवा, पनियरा (महराजगंज)।15 अगस्त के पावन अवसर पर पनियरा क्षेत्र के हसखोरी महुआवा स्थित एस.पी. स्टार एकेडमी के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस अत्यंत भव्य और गौरवमयी माहौल में मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के उत्साह और देशभक्ति के नारों से पूरा प्रांगण सराबोर रहा। जैसे ही राष्ट्रध्वज फहराया गया, पूरा स्कूल परिसर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी जयकारों से थर्रा उठा।समारोह का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण कार्यक्रम रहा, जिसे मुख्य अतिथि अजय कुमार उर्फ लल्ला भैया एवं ग्राम प्रधान दूधनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से पूरे आन-बान-शान और सम्मान के साथ संपन्न किया। ध्वजारोहण के तुरंत बाद प्रोटोकॉल के अनुसार सभी ने सावधान की मुद्रा में आकर राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाकर तिरंगे को भावपूर्ण सलामी दी।पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन विद्यालय के शिक्षक नंदू विश्वकर्मा एवं मोनू निगम द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय कुमार उर्फ लल्ला भैया ने कहा कि एस.पी. स्टार एकेडमी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों की नई मिसाल कायम कर रही है। बच्चों में दिख रहा यह अनुशासन और देशप्रेम ही कल के मजबूत भारत की पहचान बनेगा। वहीं ग्राम प्रधान दूधनाथ वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस गरिमामयी समारोह में विद्यालय के प्रबंधक मुहम्मद अबरार, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, भारी संख्या में प्यारे बच्चे, सम्मानित अभिभावकगण तथा पनियरा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों और बच्चों के बीच मिठाई बांटकर बड़ी ही धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया।

Company logo
S. P. Star Academy Education is power
S. P. Star Academy
Hi there!
How can I help you?