1. 27, Aug

    2026

    एस. पी. स्टार एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व Download

    पनियरा/महराजगंज:क्षेत्र के हंसखोरी महुअवा स्थित एस. पी. स्टार एकेडमी में रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और आपसी प्रेम की अनुपम झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रबंधक मुहम्मद अबरार और सभी शिक्षक भाइयों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रबंधक महोदय व शिक्षकों ने भी सभी शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराया।तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्र भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर तिलक लगाया और उनका मुंह मीठा कराया। छात्रों ने भी अपनी बहनों को हमेशा सुरक्षा, सम्मान और सहयोग देने का वचन दिया।ऐसे आयोजनों से बच्चों में नैतिक मूल्यों, आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और स्टाफ में मिठाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Company logo
S. P. Star Academy Education is power
S. P. Star Academy
Hi there!
How can I help you?